Select Date:

फ्यूचर एंटरप्राइजेज बांड पर नहीं कर पाई ब्याज का भुगतान

Updated on 21-08-2020 06:49 PM

नई दिल्ली । किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने कहा कि वह गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर ब्याज भुगतान नहीं कर सकी है। फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के मामले में ब्याज का भुगतान करने में असमर्थ रही है। इस पर ब्याज भुगतान 16 अगस्त, 2020 को होना था, लेकिन उस दिन अवकाश के कारण इसका भुगतान 17 अगस्त, 2020 को होना था। कंपनी ने कहा कि सूचना देने में देरी का कारण कंपनी कोष जुटाने में लगी थी ताकि ब्याज का भुगतान किया जा सके। कुल 12.65 करोड़ रुपए ब्याज का भुगतान होना था। दी गई सूचना के अनुसार कंपनी ने 16 फरवरी, 2017 को 106 करोड़ रुपए और 159 करोड़ रुपए मूल्य के दो श्रृंखला में एनसीडी जारी किए थे। कुल मिलाकर 265 करोड़ रुपए जुटाए गए। इनकी मियाद 5 और 6 साल की समाप्ति पर पूरी होगी। इस पर ब्याज 9.60 प्रतिशत सालाना है। इसका भुगतान हर साल छमाही आधार पर 16 फरवरी और 16 अगस्त को किया जाना था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.