अच्छा प्रदर्शन करके दौड़ में बने रहने पर पूरा फोकस: शंकर
Updated on
23-05-2020 05:51 PM
यह कहना है तमिलनाडु के इस क्रिकेटर
नई दिल्ली। तमिलनाडु क्रिकेट विजय शंकर अपना पूरा फोकस अच्छा प्रदर्शन करके दौड़ में बने रहने पर रखना चाहते हैं। शंकर इस सोच में अपना सिर नहीं खपाना चाहते कि भारतीय टीम के लिये सफेद गेंद के प्रारूप में हरफनमौला के रूप में पहली पसंद हार्दिक पंड्या हैं वह नहीं। शंकर भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा थे लेकिन टखने की चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। उसके बाद से वह सीनियर टीम का हिस्सा नहीं है क्योंकि चोटिल पंड्या की जगह शिवम दुबे ने ली। अब पंड्या फिट होकर टीम में वापसी के लिये तैयार हैं। विजय ने एक इंटरव्यू में कहा,‘‘यदि मुझ पर इसका फर्क पड़ने लगे तो मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकूंगा। मेरा फोकस सिर्फ अपने मैचों और प्रदर्शन पर होना चाहिये।’’उन्होंने कहा,‘मैं अच्छा खेलूंगा तो लोग मेरे बारे में बात करेंगे। मैं भारतीय टीम में चुना जाऊंगा। मैं इस बारे में ही सोचता नहीं रहूंगा कि दूसरे खिलाड़ी क्या कर रहे हैं।’’तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने कहा,‘‘ मैं लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता हूं। अच्छा प्रदर्शन करने पर ही यह संभव हो सकेगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘आम तौर पर मैं गेंद या थ्रोडाउन डालने के लिये दो या तीन लोगों को बुलाता हूं। लॉकडाउन के कारण मैं ऐसा नहीं कर पा रहा। शायद अब अभ्यास शुरू कर सकूं।’’ विजय ने घर की छत पर एस्ट्रोटर्फ विकेट लगा रखी है लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह अभ्यास नहीं कर रहे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…