EU से FTA फाइनल, ऐलान आज, किन सेक्टर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
Updated on
27-01-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: करीब 4 साल से लगातार चल रही बातचीत के बाद भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को भारत और यूरोपियन यूनियन के शिखर सम्मेलन में इसका ऐलान होगा। हालांकि असल में यह समझौता करीब सालभर बाद अगले वर्ष लागू होगा। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल्स, लेदर एंड फुटवियर, जेम्स एंड जूलरी, केमिकल्स और समुद्री उत्पादों जैसी चीजों पर यूरोपियन यूनियन में लगने वाले आयात शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी।
कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा, 'अधिकारियों के स्तर की बातचीत पूरी हो गई है। दोनों पक्ष बातचीत पूरी होने का ऐलान 27 जनवरी को करने वाले हैं।' उन्होंने कहा, ‘भारत के लिहाज से यह व्यापार समझौता संतुलित है। इससे भारत और यूरोपियन यूनियन के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे और दोनों जगहों पर निवेश भी बढ़ेगा।' एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'बातचीत शुक्रवार को पूरी हुई और दोनों पक्षों ने इसे शनिवार को मंजूरी दी।'
शब्दावली पर काम
उन्होंने बताया, 'समझौते की कानूनी शब्दावली पर काम हो रहा है। 5-6 महीने में यह पूरा होने पर समझौते पर औपचारिक रूप से दस्तखत होंगे। इसके बाद दोनों देशों में इसे मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत में कैबिनेट मंजूरी की जरूरत होगी। EU में वहां की संसद इसे स्वीकृति देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा कि यूनियन के 27 में से हर देश से इस पर मंजूरी लेनी होगी। उम्मीद है कि करीब सालभर में यह सब हो जाएगा और अगले साल के शुरू में डील लागू हो जाएगी।'
वार्ता के 18 दौर चले
भारत और EU ने FTA पर बातचीत 2007 में शुरू की थी। 2013 में कुछ मुद्दों को लेकर बातचीत अटक गई। इसके बाद जून 2022 में बातचीत फिर शुरू हुई और अब 18 दौर की वार्ता के बाद FTA फाइनल हुआ है। अभी भारतीय निर्यात पर EU का टैरिफ औसतन 3.8% है, लेकिन समुद्री उत्पादों पर यह 26% तक, केमिकल्स पर 12.8% तक, लेदर गुड्स पर 17% तक है। EU से आने वाली चीजों पर भारत का आयात शुल्क औसतन 9.3% के करीब है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…