आज से 31 जून तक शहर मे रोका छेका अभियान चलायेगी नगर पालिका
Updated on
19-06-2020 08:19 PM
रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रांे के साथ-साथ शहरी रहवासी पशु पालकांे को अपने पालतू मवेशियों को खुले मे भटकने से रोकने के लिए नगर पालिका कोण्डागांव द्वारा परंपरागत रोका.छेका अभियान 19 से 30 जून तक चलाया जायेगा चूकिं राज्य मे खरीफ फसलों शाक.सब्जियों के बाड़ियों को मवेशियांे से सुरक्षा हेतु रोका छेका एक प्रथा रही है और शासन फसल उत्पादकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दलहनी तिलहनी फसलों की खेती, शाक सब्जी एवं फलांे उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अतः इस मुहिम में शहरी क्षेत्र के पशु पालक भी हिस्सा लेकर अपने पशुओं को खुले में ना छोड़ने का प्रण लेंगें।
कार्यालय नगर पालिका द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के प्रभावी अमल हेतु समस्त नगर पालिका क्षेत्र के 22 वार्डो के मवेशियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए वार्ड वार सर्वेक्षण हेतु वार्ड प्रभारी की नियुक्ति की गई और सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस तरह अब तक कुल सर्वेक्षित 200 परिवारों से लगभग 800 मवेशियों की संख्यात्मक जानकारी एकत्रित कर ली गई है एवं पशु पालकों से हस्ताक्षरयुक्त संकल्प पत्र प्राप्त कर लिया जा रहा है जिसे नगरीय निकाय कार्यालय एवं वार्ड कार्यालय के रिकार्ड मे रखे जावेंगे। निकाय के क्षेत्र अतंर्गत महात्मा गांधी वार्ड एवं अम्बेडकर वार्ड मे दो कांजी हाउस एवं मर्दापाल रोड एस आर एल एम सेन्टर के पास चयनित गोठान मे पशुओं को रखने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए 24 घण्टे दाना पानी, पैरा घास की व्यवस्था छायादार वृक्ष एवं वर्षा से बचने हेतु परिवेश तैयार कर शेड का निर्माण किया जा रहा है। पशुपालन से उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट गोबर आदि के लिए घुरूआ की भी व्यवस्था की जावेगी। निकाय द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि निकाय के गोठान मे पशु पालकांे से एक निर्धारित शुल्क जमा कर कर देखभाल करने वाले चरवाहों के साथ शहरी गोठान मे पशुओ को चराने एवं देख रेख की व्यवस्था होगी। अभियान के तहत् यह भी निर्देशित है की 19 जून 30 जून तक रोका छेका संक्ल्प अभियान के तहत् यदि पालतू पशु शहर के सड़कों पर आवारा घूमते पाये जाने पर दण्ड और जुर्माने के रूप मे निर्धारित राशि मालिक पशु पालकों से वसूल होंगें। इसके लिए नगर पालिका द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार मुनादी भी करवाया जा रहा है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…