दर्शकों की मौजूदगी में होगा फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट
Updated on
04-07-2020 09:38 PM
पेरिस। फ्रेंच टेनिस महासंघ (एफएफटी) ने कहा है कि फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में होगा और इसके लिए टिकटों की बिक्री शीघ्र शुरू होगी। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट को स्थगित किया गया था पर अब इसका आयोजन सितंबर-अक्टूबर में होना तय हुआ है। एफएफटी) ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा कि 16 जुलाई से आम लोगों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होगी विस्तृत यह नहीं बताया गया है कि 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कितने प्रशंसकों को रोलां गैरो के टेनिस कोर्ट पर आने की इजाजत मिलेगी। क्ले कोर्ट पर होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 24 मई से होना था पर कोरोना महामारी के कारण इसे 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसे एक और सप्ताह के लिए टाल दिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा तय करने के लिए एफएफटी ने स्वास्थ्य और सुरक्षा नियम तैयार किए हैं जिसमें सामाजिक दूरी बनाये जाने के साथ ही कई अन्य सुरक्षा उपाय होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…