अज्ञात ठग ने फिर प्रार्थी प्रथम जैन को फोनकर बोला कि आगे का प्रोसेस मेरा पार्टनर देखेगा और आपको मैसेज करेगा. 29 जनवरी को एक दूसरे मोबाइल नंबर से पीड़ित को फोनकर पेमेंट कन्फर्म होने की जानकारी देकर ऑर्डर भेजा जा रहा है बोला गया. फिर 31 जनवरी को उसी मोबाइल नंबर से फिर मैसेज आया कि कस्टम चार्ज के लिए 50 हजार रुपये लगेगा. इसके बाद उसने फिर अपने एक अलग खाते से 50 हजार रुपये जमा करा दिए. फिर जीएसटी के नाम पर भी ठगो ने 44 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया.
ऐसा करके पीड़ित युवक ने कुल 1 लाख 58 हजार रुपये ट्रांसफर किया. लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसके पास ऑर्डर किया मोबाइल नहीं आया. जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ.