Select Date:

किसी छेड़छाड़ के बिना फुल आईपीएल चाहती हैं फ्रेंचाइजी

Updated on 12-06-2020 08:01 PM
-अक्टूबर-नवंबर में एक विंडो बनने की संभावना:विकी मैसूर 
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर किसी छेड़छाड़ के बिना पूर्ण आईपीएल चाहते हैं। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से प्रभावित कैलेंडर में जगह बनाने के लिए आईपीएल के प्रारूप में किसी भी तरह की ‘छेड़छाड़’ उन्हें स्वीकार्य नहीं होगी। सीईओ वेंकी मैसूर ने गुरुवार को दावा किया कि सभी फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट अपने पूर्ण स्वरूप में आयोजित हो। कोविड-19 महामारी के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।  अब भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं कि इसे इस साल आयोजित किया जाएगा या नहीं, लेकिन ट्वेंटी20 विश्व कप को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण अक्टूबर-नवंबर में एक विंडो बनने की संभावना लग रही है। मैसूर ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फेंस में पत्रकारों से कहा, ‘एक चीज जो मैं महसूस करता हूं और हम इस बारे में काफी शिद्दत से महसूस करते हैं कि हमें आईपीएल के प्रारूप में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।’ उन्होंने पश्चिम बंगाल में अम्फान और कोविड-19 राहत कार्य के लिए केकेआर सहायता वाहन लॉन्च करने के मौके पर कहा, ‘इसका प्रारूप काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए, इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनें।’ ऐसे भी सुझाव आ रहे हैं कि आईपीएल को विदेशी खिलाड़ियों के बिना आयोजित किया जा सकता है क्योंकि कई देशों ने यात्रा संबंधित पाबंदियां लगाई हुई हैं और इसके मैचों की संख्या कम कर दी जाए, ताकि यह छोटी विंडो में पूरा हो जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.