कोरोना पर फ्रांस ने दर्ज की 'पहली जीत', आज से खुलेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान, यात्रा की अनुमति
Updated on
15-06-2020 08:22 PM
पेरिस। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों ने कोरोना वायरस के खिलाफ 'पहली जीत' का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सोमवार से व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया है। मैक्रों ने एक टीवी संदेश में ऐलान किया कि सभी बार, रेस्तरां और कैफे से प्रतबिंध हटा दिए जाएंगे। एक हफ्ते के अंदर स्कूल, कॉलेज और नर्सरी में बच्चे भी लौटने लगेंगे।
मैक्रों ने अपने संदेश में कहा, कल से हम इस आपदा के पहले एक्ट का पन्ना पलट सकेंगे। कल से मयोटी और गुयाना को छोड़कर बाकी सभी जगहों को ग्रीन जोन कहा जा सकेगा। मैक्रों ने ऐलान किया कि पेरिस में सभी कैफे और रेस्तरां खुल सकेंगे। देश में अभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर मास्क जरूरी होगा। सोमवार से यूरोपियन देशों के बीच यात्रा की इजाजत दे दी गई है। 1 जुलाई से यूरोप के बाहर ऐसी जगहों पर जाने की इजाजत होगी जहां महामारी नियंत्रण में होगी।
मैक्रों ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और नर्सरी 22 जून से खुलेंगे। इसके बाद यहां अटेंडेंस के सामान्य नियम लागू होने लगेंगे। राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की है कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके इकट्ठा न हो क्योंकि वायरस के फैलने का यह सबसे अच्छा मौका है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों पर नजर भी रखी जाएगी। वहीं, 28 जून को होने वाले म्युनिसिपल चुनाव भी शेड्यूल के मुताबिक ही होंगे। फ्रांस ने एक महीने पहले 8 हफ्ते का लॉकडाउ खत्म किया था। इसके बाद से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़त नहीं देखी गई है और जीवन पटरी पर लौटने लगा है। मैक्रों ने कहा कि अब लोग एक साथ रह सकेंगे और काम कर सकेंगे, मस्ती भी कर सकेंगे लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वायरस चला गया है और सतर्क रहना बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वायरस से जंग भी खत्म नहीं हुई है लेकिन पहली जीत हासिल कर ली गई है जिसके लिए वह बेहद खुश हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…