Select Date:

राजभवन में फिर चार लोग कोरोना संक्रमित

Updated on 25-06-2020 09:15 PM
-राजधानी में आज 32 नए मरीज मिले, चिरायु से 22 हुए  डिस्चार्ज
भोपाल। राजधानी में आज 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चार लोग राजभवन के हैं। बुधवार को भी राजभवन में 8 संक्रमित मिले थे। जानकारी के अनुसार राजभवन में अभी तक करीब दो दर्जन लोग संक्रमित निकले है। इस तरह राजभवन कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है।
गौरतलब है की राज्यपाल लालजी टंडन इस समय राजभवन में नहीं हैं। वे लखनऊ में हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में राजभवन में कोरोना का लगातार संक्रमण बढऩा चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से आज 22 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे। जो मरीज आज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए उनमें 72 साल के विजय कुमार जैन और 70 साल के गीता प्रसाद ने कोरोना वायरस को मात देकर अस्पताल से छुट्टी पाई।
आज अस्पताल से जिन लोगों को छुट्टी मिली वे हैं  - चिंटू मकोरिया, काजल मकोरिया, सुनीता मकोरिया, वन्या तिवारी, प्रशांत तिवारी, दीपिका तिवारी, अंकित सिंह तोमर, प्रदीप कुमार, राहुल मालवीय, कुलदीप सिंह चौहान, सौरभ यादव, आमिर अहमद, फारूख जहान, रेखा यादव, आयुष सिंह ठाकुर, गीता प्रसाद, रिषी साहू, अनीम मोहम्मद, अंजू रामचंदानी, अनिल रामचंदानी, कमल सिंह रघुवंशी, विजय कुमार जैन आदि है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.