चार दशक बाद अमेरिकी मंत्री ने की ताइवान की यात्रा, चीन ने दिखाए तेवर
Updated on
11-08-2020 07:37 PM
ताइपे । लगभग चार दशक के बाद अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स अज़र ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से सोमवार को मुलाकात की। 1979 में ताइपे और वाशिंगटन के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंधों पर विराम लगने के बाद से अमेरिकी कैबिनेट के किसी अधिकारी का यह पहला उच्च स्तरीय दौरा है। राष्ट्रपति कार्यालय में साई ने पत्रकारों से कहा कि वह कोरोनो वायरस महामारी से निपटने और अन्य मुद्दों पर और अधिक सहयोग की उम्मीद करती हैं ताकि हिंद प्रशांत क्षेत्र में सतत शांतिपूर्ण विकास के लिए संयुक्त रूप से योगदान दे सकें। अज़र ने कोविड-19 से निपटने के ताइवान के कदमों की सराहना की ओर कहा कि इसकी सफलता ताइवान के समाज और संस्कृति की खुली, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रवृत्ति को दर्शाती है। अज़र ने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ताइवान के लिए मित्रता एवं मजबूत समर्थन का संदेश देने के लिए यहां आना मेरे लिए गर्व की बात है।’ बीजिंग ने अज़र के इस दौरे की आलोचना करते हुए कहा था कि यह चीन के दावे वाले क्षेत्र से आधिकारिक संबंध ना रखने की अमेरिका की प्रतिबद्धता का उल्लंघन है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…