Select Date:

110 किलो गांजा तस्करी मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया एक-एक लाख का जुर्माना

Updated on 30-07-2026 01:42 PM

कोण्डागांव, जिले के बहुचर्चित 110.570 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में विशेष न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा नहीं करने पर प्रत्येक दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस फैसले को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई माना जा रहा है।

वाहन जांच में पकड़ी गई थी बड़ी खेप

प्रकरण के अनुसार, 26 मई 2024 को तत्कालीन एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में फरसगांव पुलिस ने एनएच-30 स्थित बिजली कार्यालय के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 JC 9732 को रोककर तलाशी ली गई।

जांच में ट्रक के केबिन और डाला के बीच बनाए गए गुप्त चेंबर से 110.570 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

विशेष न्यायालय ने सुनाया फैसला

मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985) कोण्डागांव में हुई। विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजी साक्ष्य, जब्ती पंचनामा, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी करार दिया।

चारों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

ठोस साक्ष्यों के आधार पर मिली सजा

मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक रूकमणी मरकाम ने प्रभावी पैरवी की। वहीं लोक अभियोजक हेमंत गोस्वामी ने बताया कि फरसगांव पुलिस की सशक्त विवेचना, तत्कालीन एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी नरेश साहू की प्रभावी कार्रवाई तथा अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.