चार एंड्रायड मोबाइल की चोरी के आरोपी को किया जेल दाखिल (16पीआर21आरजी)
Updated on
16-07-2020 08:04 PM
जांजगीर-चांपा, (ईएमएस)। घर से 35 हजार रुपए की मोबाइल की चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने बुधवार को जेल दाखिल किया है। मामला पामगढ़ थाने का है। पुलिस के अनुसार हरिराम कश्यप पिता भीषम लाल ने 14 जुलाई को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात को अपनी दो मोबाइल जिसकी कीमत 35 हजार है उसे चार्जिंग में लगाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो उसका मोबाइल गायब था। किसी अज्ञात चोर ने दोनों मोबाइल को पार कर दिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को ढूंढ निकाला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भिलौनी निवासी राजेश कुमार यादव पिता भुजबल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह हीला हवाला करता रहा। फिर उसके रात के लोकेशन के बारे में संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा गया और उसी घर के आसपास संदिग्ध स्थिति में पाए जाने की जानकारी उसे दी गई तब वह टूट गया। बताया जा रहा है कि वह इस दिन चार एंड्रायड मोबाइल की चोरी किया था। चोरी की मोबाइल को वहां खड़ी बस के नीचे रख दिया था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के चारों मोबाइल को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर उसे बुधवार को जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी एसएल टोंडे, एएसआई ताम्रकार, प्रआ. राजकुमार चंद्रा सहित टीम का योगदान था।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…