Select Date:

UP के पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल से गुपचुप हुए रिहा, किसी को भनक तक नहीं लग पाई

Updated on 12-02-2026 12:53 PM
देवरिया: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल से रिहा हो गए। बुधवार की शाम को उनकी रिहाई का परवाना जेल पहुंचा। देर शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया। यह सब इतना गुपचुप तरीके से हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस वालों को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाई।जेल से रिहा होने के बाद अमिताभ अपने परिजनों के साथ चुपचाप देवरिया से बाहर निकल गए। उनके अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि शाम को रिहाई का परवाना जेल भेजवा दिया गया था। उससे आगे की कोई जानकारी नहीं है। अमिताभ ठाकुर एक प्लांट के आवंटन में धोखाधड़ी के आरोप में बीते 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद थे।


प्लॉट आवंटन में धोखाधड़ी का दर्ज हुआ था मुकदमा

1999 में देवरिया के पुलिस अधीक्षक रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने देवरिया औद्योगिक आस्थान में अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से एक प्लांट का आवंटन कराया था। प्लॉट आवंटन के दौरान दस्तावेजों में उनका और पत्नी का नाम गलत दर्ज हो गया था। अमिताभ ठाकुर का नाम अजिताभ और नूतन ठाकुर का नाम नूतन देवी दर्ज हो गया था। सितंबर 2025 में लखनऊ के तालकटोरा थाने में अमिताभ ठाकुर के ऊपर इसी मामले को लेकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। इसकी जांच एसआईटी को सौंपी गई। बीते 9 दिसंबर को दिल्ली जाते समय पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को शाहजहांपुर में गिरफ्तार कर लिया।


वारंट बी के चलते अटक गई थी रिहाई

अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर देवरिया आई। 10 दिसंबर को सीजेएम न्यायालय में उनकी पेशी हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। जनवरी में देवरिया जेल से उन्हें जमानत भी मिल गई मगर यह मुकदमा तालकटोरा थाने से लखनऊ के गोमतीनगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था। गोमती नगर पुलिस ने इसी मामले में देवरिया जेल में वारंट बी तामील कराया जिसकी वजह से उनकी रिहाई लटक गई थी। वारंट बी के मामले में लखनऊ न्यायालय ने सुनवाई के दौरान वारंट बी कैंसिल कर दिया जिससे उनकी रिहाई का रास्ता आसान हो गया।‌

जेल में भी सुर्खियों में रहे अमिताभ ठाकुर

जेल में रहने के दौरान भी अमिताभ ठाकुर काफी सुर्खियों में रहे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा जब्त किए गए अपने सामान की मांग को लेकर उन्होंने जेल में ही आमरण अनशन किया था। ‌ बाद में न्यायालय के आश्वासन पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया था।‌ इसी बीच उन्होंने अपने बैरक के सामने धमकी भरा पत्र मिलने की भी बात भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से बताई थी। उन्होंने कहा था कि हमें जान से मारने की धमकी दी गई है। कोडीन कफ सिरप के मामले में भी उन्होंने प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं का नाम लिया था। उन्होंने अभी कहा था कि कफ सिरप कांड में मेरे पास कई अहम सबूत है। ऐसे में इस मामले को दबाने के लिए सरकार ने मेरी गिरफ्तारी कराई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.