Select Date:

विश्वकप फिक्सिंग मामले में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों से हुई पूछताछ

Updated on 02-07-2020 10:00 PM
कोलंबो। साल 2011 के विश्वकप क्रिकेट फाइनल में फिक्सिंग के आरोपों को लेकर श्रीलंकाई पुलिस ने कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों से पूछताछ की है। इसमें टीम के स्टार बल्लेबाज रहे अरविंद डिसिल्वा भी शामिल रहे हैं। प्राप्त जानाकरी के अनुसार डिसिल्वा से 6 घंटे तक पूछताछ हुई। डिसिल्वा साल 2011 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के चयन पैनल के अध्यक्ष थे। वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को भी इस मामले में बयान देने को कहा गया है। संगकारा को खेल मंत्रालय की विशेष जांच समिति के समक्ष बयान देने के लिये कहा गया है। यह समिति इन आरोपों की जांच कर रही है कि भारत के खिलाफ विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स तो नहीं था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के उस समय खेल मंत्री रहे महिंदानंदा अलुथगामगे ने आरोप लगाया था कि 2011 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ हार का कारण फिक्संग रही है। 
खेल मंत्रालय के विशेष जांच विभाग ने संगकारा को बयान दर्ज कराने को कहा है। विशेष जांच समिति ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा और उस मैच में पारी की शुरुआत करने वाले उपुल थरंगा के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच इकाई ने 24 जून को अलुथगामगे के बयान दर्ज किए थे जिन्होंने कहा था कि उनका शुरुआती बयान सिर्फ एक संदेह था जिसकी वह पूरी जांच चाहते हैं। संगकारा और महेला जयवर्धने ने 2011 विश्व कप फिक्स होने के आरोपों को पहले ही गलत करार दिया था। संगकारा ने ट्वीट कर पूर्व खेल मंत्री को यहां तक कहा था कि उन्हें अपने सबूत आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई के पास लेकर जाने चाहिये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.