पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने किया था रेप: अमेरिकी महिला
Updated on
06-06-2020 08:39 PM
वॉशिंगटन। अमेरिकी महिला सिंथिया डान रिची ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ने इस्लामाबाद स्थित प्रेसिडेंट हाउस में उसके साथ बलात्कार किया था। इतना ही नहीं, रिची ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। रिची के इस दावे से पाकिस्तान की सियासत में उफान आ गया है। फेसबुक पर लाइव सेशन के दौरान रिची ने कहा कि 2011 में रहमान ने उसके साथ रेप किया। उस वक्त पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) सत्ता में थी। पीपीपी के दूसरे नेताओं ने भी उसका शोषण किया। इस मामले में अब रीचा ने जांच की मांग की है। रिची का कहना है कि उसके पास इसको लेकर कई सबूत हैं और वह जरूरत पड़ने पर उसे जरूर पेश करेंगी। सिंथिया ने कहा कि मैंने साल 2011 में अमेरिकी दूतावास में एक शख्स को इस बारे में जानकारी दी थी। उस वक्त कठिन हालात और अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों के कारण कोई खास मदद नहीं मिली। मैं अभी पाकिस्तान के एक शानदार शख्स के साथ रिश्ते में हूं। उन्होंने मुझे इस बारे में बोलने के लिए उत्साहित किया। इसके बाद ही हम एक कपल के रूप में आगे कदम बढ़ा सकते हैं। रिची ने फेसबुक पर बताया कि मैं कई सालों तक खामोश रही। इसकी वजह यह थी कि पीपीपी के नेता मुझे धमकी देते रहे। इस वजह से मैं कुछ बोल नहीं पाई। अब वक्त आ गया कि सारी दुनिया को इस वारदात का पता चले। इसी वहज से मैंने सबके सामने यह सच रखा।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…