Select Date:

एमपी के पूर्व डीजी पवन जैन का दर्द छलका, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्‍ट में कहा भोपाल की सुरक्षा व्‍यवस्‍था बेपटरी

Updated on 12-08-2026 01:37 PM

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वाटसएप पोस्ट में उन्होंने शहर की सुरक्षा स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।

पवन जैन ने बताया कि पाॅश इलाके अरेरा कॉलोनी में मई 2026 में एक रिटायर्ड डीजी की कार को असामाजिक तत्वों ने टक्कर मार दी थी।

घटना के तत्काल बाद हबीबगंज पुलिस और थाना प्रभारी को सीसीटीवी फुटेज व तमाम साक्ष्य सौंपे गए। इसके बावजूद तीन महीने बीत जाने पर भी आरोपितों के खिलाफ कोई एफआईआर या कार्रवाई नहीं हुई।

हम बता दें कि यह अकेले पुलिस के डीजी के पीड़ा नही है कि राजधानी के पाॅश और हाई-प्रोफाइल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है।

अरेरा कॉलोनी में कुछ माह पहले एमपी एटीएस के आईजी का सरेराह मोबाइल छीन लिया गया था। वहीं, दो दिन पहले सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील चार इमली क्षेत्र में एक विधायक के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

इन लगातार घटनाओं ने हबीबगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में हबीबगंज थाने की कमान संजीव चौकसे के पास है, जिन्हें दूसरी बार भोपाल में पदस्थ किया गया है।

35 वर्षों में बदला शहर का स्वरूप

  • पवन जैन ने अपनी पोस्ट में 35 साल पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के रूप में बिताए अपने दिनों को याद किया।
  • उन्होंने लिखा कि कभी 'हरा-भरा और शिमला जैसा' दिखने वाला यह शहर अब कचरे, मलबे और प्रदूषण के ढेर में तब्दील हो चुका है।
  • भोपाल की हवा अब दिल्ली की तरह जहरीली हो रही है।
  • शाम के समय बुजुर्गों और बच्चों का घर से बाहर निकलना असुरक्षित महसूस होता है।

प्रशासन की बेपरवाही पर उठाए सवाल

  • पूर्व डीजी ने कहा कि उन्होंने 10 नंबर मार्केट और आसपास के निवासियों की समस्याओं से तत्कालीन मुख्य सचिव को भी अवगत कराया था। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
  • सत्ता के गलियारों में बैठे जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधि भोपाल वासियों के जीवन व स्वास्थ्य के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं।
  • उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि यदि हम अपने बुजुर्गों और बच्चों की जान-माल की सुरक्षा नहीं कर सके, तो खुद को माफ नहीं कर पाएंगे।
  • यह दुष्यंत कुमार का शहर है और इसकी गरिमा पुनर्स्थापित होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.