पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना संक्रमित हुए
Updated on
13-07-2020 12:04 AM
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना की। आकाश ने ट्वीट किया, 'चेतन चौहान भी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' वहीं पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने लिखा, 'अभी सुना कि चेतन चौहान कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करना हूं।' 72 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौहान के परिवार के सदस्यों का भी कोविड-19 परीक्षण होगा और फिलहाल उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। चौहान ने भारत की ओर से 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 31.57, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा। उन्होंने सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 153 रन भी बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी काफी सफल रही।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…