Select Date:

पूर्व फुटबॉलर हकीम कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

Updated on 16-07-2020 08:06 PM
नई दिल्ली । मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित फुटबॉलर सैयद शाहिद हकीम कोविड-19 जांच में पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद में पृथकवास केंद्र में उपचार करा रहे हैं। भारत की 1960 रोम ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे 81 वर्षीय हकीम ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।उन्होंने कहा,हां, मैं छह दिन पहले कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव आया और इसके बाद  एक होटल में हूं,इस राज्य सरकार ने पृथकवास केंद्र में तब्दील किया हुआ है।उन्होंने कहा,पिछले दो दिन से मैं अपने स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार देख रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही जांच में नेगेटिव आऊं और कुछ दिनों में घर वापस चला जाऊं।वह कर्नाटक के गुलबर्गा के दौरे के बाद बीमार पड़ गए। उन्होंने कहा,मैं गुलबर्गा गया था, जिसके बाद मुझे बुखार आया और मैं बुखार की दवाई ले रहा था। बाद में मेरी छाती का एक्स-रे कराया गया और मुझे बताया गया कि मुझे निमोनिया हो गया है।इसके बाद मुझे कोविड-19 परीक्षण कराने की सलाह दी गई। इसका नतीजा पॉजिटिव आया। यह छह दिन पहले ही हुआ। हकीम को 2017 में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ के लिये ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया था। फुटबॉल करियर समाप्त होने के बाद हकीम ने 1989 तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में रैफरिंग की जिसमें 1988 एएफसी एशिया कप भी शामिल है। उन्होंने अपने पिता और भारत के महान फुटबॉलर कोच सैयद अब्दुल रहीम के नक्शेकदमों पर चलते हुए कोचिंग करना शुरू किया। वह भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रोजेक्ट निदेशक भी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.