नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली की अंडर 23 टीम के पूर्व सहयोगी स्टाफ संजय डोभाल का सोमवार सुबह निधन हो गया। डोभाल 53 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं। डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ संजय में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे और उन्हें पहले बहादुरगढ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में वह पॉजिटिव पाये गए। उसके बाद हालात बिगड़ने पर उन्हें द्वारका के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया और प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।’’
वह दिल्ली के क्रिकेटरों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने सोनेट क्लब के लिये क्रिकेट भी खेला। डोभाल ने एयर इंडिया के लिये भी खेला था। इसके बाद वह जूनियर क्रिकेटरों को कोचिंग देने लगे थे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना, पूर्व क्रिकेटर मदन लाल और बल्लेबाज मिथुन मन्हास ने उनके निधन पर शोक जताया है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…