नई दिल्ली। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर मनदीप मोर ने कहा कि वह पूर्व कप्तान संदीप सिंह से प्रेरित होते हैं। वहीं मनदीप ने कहा कि उन्होंने खेल की बारीकियां अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह से सीखी हैं। मनदीप ने कहा, ‘चंडीगढ़ स्टेडियम में संदीप से मिलकर मैं उत्साहित हो जाता था। वह मेरे हीरो हैं, वह जिस तरह से ड्रैग फ्लिक पर गोल करते हैं वह मुझे काफी पसंद है। वह जिम और ट्रेनिंग के लिए वहां आया करते थे। उनके यह शब्द ‘ड्रैग फ्लिक पर ध्यान लगाओ, कड़ी मेहनत करो और आपको गौरव मिलेगा’ मुझे अब भी प्रेरित करते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘गुरजिंदर और रूपिंदर मेरी काफी मदद करते हैं और उन्होंने मुझे खेल की मूल बातें सिखाकर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।’ मनदीप ने कहा कि उनके कोच ने सबसे पहले कहा था कि मेरे में अच्छा ड्रैग फ्लिकर बनने की क्षमताएं हैंहै। उन्होंने कहा, ‘जब मैं चंडीगढ़ अकादमी से जुड़ा तो मेरे कोच अल्पिंदर सिंह ने मुझे कहा कि मेरे अंदर अच्छा ड्रैग फ्लिकर बनने की क्षमता है और उन्होंने मेरा कौशल निखारने में भी सहायता की।’
अंडर-14 और अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपिनशिप में अच्छे प्रदर्शन के बाद मनदीप को 2014 में सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में ट्रेनिंग के लिए चुना गया। इसके अगले साल ही मनदीप ने सुल्तान अजलन शाह कप में भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम की ओर से पदार्पण किया और वह 2018 पुरुष विश्व कप के संभावित कोर खिलाड़ियों में चुना गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से ही खेल से दूर मनदीप को कोचिंग शिविर शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…