असम के पूर्व सीएएम गोगोई पॉजिटिव, कोरोना ने राज्य के 13 विधायकों को गिरफ्त में लिया
Updated on
26-08-2020 11:15 PM
गुवाहाटी । असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया। हालांकि , उनकी पत्नी डॉली गोगोई की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉक्टरों ने 85 वर्षीय राजनेता को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
जोरहाट जिले के टिटबोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गोगोई कोरोना से संक्रमित होने वाले असम के 13 वें विधायक हैं। गगोई के पूर्व कैबिनेट सहयोगी और गोलाघाट के विधायक अजंता नियोग ने मंगलवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक अन्य पूर्व कांग्रेसी मंत्री और नागांव के समागुरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रकीबुल हुसैन और उनकी पत्नी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब तक भाजपा के सात, कांग्रेस के तीन, एजीपी के दो और एआइयूडीएफ का एक विधायक कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद कामख्या प्रसाद तासा शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए और वे जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती है।
कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले भाजपा विधायकों में उधरबोंड से मिहिर कांति शोम, सोनई से विधायक और असम विधानसभा के स्पीकर अमीनुल हक लस्कर, पथरकंडी से कृष्णेंदु पॉल, बरखेत्री के नारायण डेका, सदिया से बोलिन चेतिया, सोनारी से नबनीता हांडिक और दिसपुर के अतुल बोरा शामिल हैं। पश्चिम गुवाहाटी से एजीपी के विधायक रामेंद्र नारायण कलिता और डरगांव के विधायक भाबेंद्र नाथ भाराली भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एआइयूडीएफ के विधायक निजामुद्दीन चौधरी और उनके परिवार आठ सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और सिलचर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सुष्मिता देव भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना के 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 260 लोगों की मौत हो गई है।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…