Select Date:

अवैध उत्‍खनन तथा परिवहन एवं भण्‍डारण की रोकथाम हेतु सात दलों का गठन

Updated on 11-06-2020 08:02 PM
गुना । कलेक्‍टर  एस.विश्‍वनाथन ने कहा है कि जिले में खनिज, रेत, गिट्टी, मुरम आदि का खनन् होकर परिवहन कि शिकायतें सामने आ रही हैं। जिसमें मुख्‍यत: खनिज रेत, बजरी के अवैध उत्‍खनन् तथा परिवहन एवं भण्‍डारण की शिकायतें अधिक हैं। उन्‍होंने उक्‍त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में रेत, बजरी के अवैध उत्‍खनन् तथा परिवहन एवं भण्‍डारण की रोकथाम हेतु तहसीलवार सात दलों का गठन किया है। 
उन्‍होंने हेतु गठित दल में अनुभाग गुना के तहसील गुना हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/ अनुविभागीय अधिकारी (पु.)/ अनुविभागीय अधिकारी (वन)/ तहसीलदार/ थाना प्रभारी तथा तहसील बमोरी हेतु तहसीलदार/थाना प्रभारी/वनपाल, अनुभाग आरोन के तहसील आरोन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/ अनुविभागीय अधिकारी (पु.)/ अनुविभागीय अधिकारी (वन)/ तहसीलदार/ थाना प्रभारी, अनुभाग राघौगढ के तहसील राघौगढ हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/ अनुविभागीय अधिकारी (पु.)/ अनुविभागीय अधिकारी (वन)/ तहसीलदार/ थाना प्रभारी तथा तहसील मधुसूदनगढ हेतु तहसीलदार/थाना प्रभारी/ वनपाल तथा अनुभाग चांचौडा के तहसील चांचौडा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.)/ अनुविभागीय अधिकारी (पु.)/ अनुविभागीय अधिकारी (वन)/ तहसीलदार/ थाना प्रभारी तथा तहसील कुंभराज हेतु तहसीलदार/थाना प्रभारी/वनपाल का गठन किया गया है। 
उन्‍होंने खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक को उपरोक्‍त जांच दल के साथ संयुक्‍त रूप से समन्‍वय स्‍थापित कर खनिज रेत/बजरी के उत्‍खनन्/परिवहन एवं भण्‍डार‍ण का निरीक्षण कर अवैध उत्‍खनन्, परिवहन एवं भण्‍डारण के प्रकरण नियमानुसार तैयार कर सक्षम न्‍यायालय में प्रस्‍तुत करने निर्देश दिए हैं। जारी आदेश तत्‍काल प्रभावशील किया गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.