वन विभाग द्वारा 11 जुलाई को फल, सब्जी बीज और सीड बॉल की बुआई का वृहद स्तर पर आयोजन
Updated on
07-06-2020 08:03 PM
राज्य में इस वर्ष 50 हजार किलोग्राम फलदार पौधों के बीज, 6500 किलोग्राम सब्जी बीज और 25 लाख सीड बॉल की बुआई
वन मंत्री अकबर द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर एक साथ एक ही तिथि 11 जुलाई को फल, सब्जी बीज और सीड बॉल की बुआई के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के वन तथा वनोत्तर क्षेत्रों में 50 हजार किलोग्राम फलदार पौधों के बीज, छह हजार 500 किलोग्राम सब्जी बीज और 25 लाख सीड बॉल की बुआई होगी।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक बैठक में इसके सफल आयोजन के लिए वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फल, सब्जी बीज और सीड बॉल की बुआई कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने भी निर्देशित किया। इसके तहत राज्य के वन तथा वनेत्तर क्षेत्रों में बेर, जामुन, बेल, सीताफल, करौंदा, लौकी, बरबट्टी, भिन्डी, बैंगन तथा मुनगा आदि के बीज की बुआई अथवा छिड़काव और सीड बॉल डिब्लिंब का कार्य किया जाएगा। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फलदार तथा सीड बॉल तैयार करने हेतु अच्छी गुणवत्ता के बीज वन और ग्रामीण क्षेत्रों में वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है और विभाग द्वारा शासकीय नियमों का पालन करते हुए सब्जी बीज क्रय की कार्यवाही जारी है।
इनमें वनमण्डलवार बलौदाबाजार में 3 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल की बुआई का लक्ष्य है। इसी तरह गरियाबंद में 2 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, धमतरी में 3 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, महासमुंद में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल तथा कवर्धा में 3 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 300 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल की बुआई होगी। वनमण्डवार खैरागढ़ में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, राजनांदगांव में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, बालोद में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, सूरजपुर में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, कोरिया में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल तथा सरगुजा में 2 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल की बुआई की जाएगी।
वनमण्डलवार मनेन्द्रगढ़ में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, बलरामपुर में 3 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 300 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, जशपुर में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, रायगढ़ में ड़ेेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल की बुआई होगी। कटघोरा में 3 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 300 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, बिलासपुर में 500 किलोग्राम फलदार बीज, 100 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, मरवाही में 3 हजार किलोग्राम फलदार बीज, 300 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, धरमजयगढ़ में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, जांजगीर-चांपा में 500 किलोग्राम फलदार बीज, 100 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल की बुआई की जाएगी। कोरबा में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, मुंगेली में 500 किलोग्राम फलदार बीज, 100 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, बस्तर में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा एक लाख सीड बॉल, सुकमा में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल की बुआई की जाएगी।
वनमण्डलवार बीजापुर में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, दंतेवाड़ा में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, दक्षिण कोण्डागांव ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, केशकाल में ड़ेढ़ हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल की बुआई की जाएगी। पश्चिम भानुप्रतापपुर में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, नारायणपुर में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल, पूर्व भानुप्रतापपुर में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल तथा कांकेर में एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज तथा 50 हजार सीड बॉल की बुआई होगी।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…