विदेशी मुद्रा भंडार 5.94 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 507.64 अरब डॉलर पहुंचा
Updated on
20-06-2020 08:37 PM
मुंबई । भातर का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त सप्ताह में 5.942 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 507.644 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। सपताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों के बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इससे पूर्व पांच जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 500 अरब डालर के स्तर के पार गया था जब यह 8.22 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह में, कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण घटक यानी विदेशीमुद्रा आस्तियां, 5.106 अरब डॉलर बढ़कर 468.737 अरब डॉलर हो गईं। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, विदेशीमुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण अधिक पूंजी निवेश होना तथा चालू खाता के घाटे का कम होना था। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों की वजह से कारोबारी गतिविधियों में सुस्ती आई है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार की यह जमा धनराशि एक वर्ष के आयात के खर्च के बराबर है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 82.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 33.173 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के तहत भारत का विशेष आहरण अधिकार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.454 अरब डॉलर हो गया। जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 30 लाख डॉलर बढ़ककर 4.280 अरब डॉलर हो गया।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…