Select Date:

पहली बार छत्तीसगढ़ी में छंद बद्ध गणेश वंदना:गजराज दास महंत और डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने दिए स्वर

Updated on 26-08-2022 07:40 PM

पहली बार छत्तीसगढ़ी भाषा में छंद बद्ध तरीके से गणेश वंदना लिखी और गाई गई है। इस वंदना को हास्य कवि गजराज दास महंत और स्वयंसिद्धा एनजीओ की फाउंडर डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने अपनी आवाज दी है। वहीं स्लम क्लास 'कच्ची धूप' के बच्चों ने इसमें कोरस गाया है। यह गणेश वंदना यूट्यूब चैनल पर खूब पसंद की जा रही है। कवि गजराज का कहना है कि छत्तीसगढ़ी में पहली बार उन्होंने गणेश वंदना को छंदबद्ध तरीके से पिरोने का काम किया है।

डॉ. सोनाली चक्रवर्ती और गजराज दास महंत ने इसे लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह गणेश वंदना छंद बद्ध चौपाई के तरीके से लिखी गई है। इसमें सात चौपाई हैं। सभी चौपाई छंद बद्ध तरीके से लिखी गई हैं। इसमें संगीत वीके सुंदरेश ने दिया है। गणेश वंदना का जो वीडियो यू-ट्यूब में डाला गया है वह इस बार गणेश पूजा के दिन से ही गणेश पंडालों में गूंजेगा।

इस गीत के वीडियो में स्वयंसिद्धा समूह के सदस्यों ने अभिनय किया है। इसकी शूटिंग गणेश मंदिर हुडको में की गई है। इसमें महाराष्ट्र मंडल के सभी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस छत्तीसगढ़ी गणेश वंदना को गणेश चतुर्थी के अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों को समर्पित किया गया है।

स्लम एरिया के बच्चों ने गाया कोरस
गणेश वंदना के की गाने की सूटिंग के दौरान कोरस गायन स्लम एरिया के बच्चों ने गाया है। इसमें स्ल्म क्लास 'कच्ची धूप' के बच्चे अजय देश लहरा, प्रताप सिंह, शिल्पी शर्मा, श्याम यादव, रीना साहू, अलका निषाद आदि शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.