फुटवियर कंपनी वॉन वेल्क्स ने चीन को कहा अलविदा, आगरा में लगाएंगा प्लांट
Updated on
20-05-2020 07:28 PM
-10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
आगरा। घातक कोविड19 के जनक चीन की सारी दुनिया में भद्द पिटने के बाद अब वहां से कई बड़ी कंपनियों ने अपना बोरिया बिस्तर भी बांध लिया है। दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में फुटवियर सप्लाई करने वाली जर्मन कंपनी वॉन वेल्क्स ने भी अब चीन से अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शिफ्ट करने का मन बना लिया है और वह भारत के आगरा में यूनिट लगाएगी। आगरा में लगने वाली यूनिट से हर साल 30 लाख जोड़ी जूते बनाए जाएंगे। पहले चरण में कंपनी आगरा में 110 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। जर्मन कंपनी भारत में लैट्रिक इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर काम करेगी। कंपनी यह पूरा निवेश अगले दो साल में करेगी।
दूसरे चरण में एनसिलरी यूनिट तय योजना के अनुसार पहले चरण में जर्मन कंपनी आगरा में यूनिट लगाएगी। दूसरे चरण में एनसिलरी यूनिट लगाने का काम किया जाएगा। जो कंपनी को जरूरी रॉ मेटेरियल सप्लाई करेगी। एनसिलरी यूनिट में फुटवियर कंपनी के लिए सोल, स्पेशल फैब्रिक और केमिकल बनाए जाएंगे, जो मौजूदा समय में भारत में मौजूद नहीं हैं। चीन छोड़कर यूपी में कंपनी के निवेश करने की एक बड़ी वजह यह है कि यहां सस्ती और स्किल्ड लेबर है। इसके अलावा जूता निर्माण के लिए जरूरी रॉ मेटेरियल भी उपलब्ध है। वहीं, यूपी सरकार द्वारा निवेश को लेकर दी जाने वाली रियायत भी बड़ी वजह है। इसके अलावा आगरा फुटवियर निर्माण का एक बड़ा केंद्र है। इस कारण भी कंपनी ने जिले को अपनी यूनिट के लिए चुना है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…