फुटबॉलर डिएगो माराडोना की शराब की लत से परेशान हुई बेटियां
Updated on
28-06-2020 12:42 AM
नई दिल्ली । दुनिया के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना अक्सर ही किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। इस बार वहां अपनी बेटियों के कारण चर्चा में हैं। दरअसल माराडोना की दोनों बेटियां उनके नशे से परेशान हैं। नशे में माराडोना की हरकतों की वजह से उनकी बेटियों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर शर्मसार भी होना पड़ा, जिस कारण जिआनिना और डालमा उन्हें कोर्ट में घसीटने की तैयार कर रही हैं।
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर माराडोना को शराब की बुरी तरह लत है। कई बार वह सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट और शराब पीते हुए भी नजर आ चुके हैं। यही नहीं कई बार नशे में माराडोना ने अपने परिवार को शर्मसार भी किया। एक पार्टी में एक्स गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते हुए वह नग्न हो गए थे। उन्होंने अपनी पैंट उतार दी थी। जिसका वीडिया वायरल होने पर उनके पूरे परिवार की किरकिरी हुई थी। इस नशे की वजह से सबसे पहले जिआनिना ने ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की योजना बनाई। जिआनिना ने मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्गियों एगुएरो से शादी की थी। हालांकि 31 साल की जिआनिना और सर्गियो का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों 2012 में अलग हो गए। जिआनिना और डालमा पिता के नशे को छुड़वाने के लिए ऐसा कदम उठा रही हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…