Select Date:

खाद्य सचिव ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 07-01-2021 09:57 PM

रायपुर, खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज रायपुर जिले के धरसींवा, कूंरा, पंडरभट्टा, खैरखूंट और देवरी धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद्य सचिव ने इन धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से बात-चीत की और धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली।

    सचिव डॉ. सिंह ने खरीदी केन्द्रों में धान की समुचित खरीदी, व्यवस्थित रख-रखाव एवं किसानों को भुगतान सहित धान की गुणवत्ता एवं बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान की गुणवत्ता और नमी का परीक्षण किया। खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध बारदानों का मिलान किया, साथ ही बारदानों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। खाद्य सचिव ने धान खरीदी केन्द्र में धान को सुरक्षित रखने के संबंध में पंडरभट्टा, खैरखूंट, देवरी में बनाये गये प्लेटफार्म की जानकारी ली और खरीदे गये धान को व्यवस्थित रूप से स्टेक में रखने तथा आकस्मिक वर्षा को ध्यान में रखते हुये कैप कव्हर लगाने तथा धूप पड़ने पर कैप कव्हर को हटाने एवं पुनः ढक़ने के निर्देश दिए। खाद्य सचिव ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की संख्या की जानकारी ली और कहा कि राईस मिलर्स के द्वारा धान उठाव के समय शासन द्वारा निर्धारित प्रतिशत के आधार पर बारदाने लेकर आएं। किसानों से भी धान खरीदी के समय बारदाने उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स द्वारा समयबद्व तरीके से धान उठाव करने के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान सचिव खाद्य को रायपुर के कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने बताया कि धान खरीदी कार्य को सर्वाधिक सर्वोच्च प्राथमिकता से सम्पन्न कराया जा रहा है। किसी भी धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी कार्य प्रभावित हो एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बारदानों की उपलब्धता मांग के अनुसार बनी रहे इसके लिए किसानों की संख्या एवं उनके द्वारा दिये जाने वाले धान की मात्रा के आधार पर योजना तैयार किया गया है। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक, खाद्य नियंत्रक एवं जिला विपणन अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.