Select Date:

मिशन गगनयान के यात्रियों के खाने का मैन्यू तैयार, परीक्षण के लिए भेजे गए सैंपल

Updated on 31-08-2020 06:36 PM

नई दिल्ली   भारत के अंतरिक्ष मिशन गगनयान में यात्रियों को क्या भोजन दिया जाएगा, इसका मैन्यू तैयार कर लिया गया है। मैसूरु स्थित रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला (डिफेन्स फूड रिसर्च लेब्रोटरी (डीएफआरएल) को अंतरिक्ष में यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन को तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। खाने का मैन्यू तैयार करने के बाद भोजन का सैंपल वायुसेना को परीक्षण के लिए भेजा जा चुका है। भोजन के सैंपल के पास होने के बाद इसको तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतरिक्ष में दिया जाने यह 'पैक्ड फूड' मार्च 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा। 70 सदस्यों की वैज्ञानिकों की टीम ने गगनयान मिशन के लिए फिलहाल 7 दिनों का मैन्यू तैयार कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मिशन गगनयान को अंतिम रूप देते समय इस स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का परीक्षण करेगा और उसके बाद ही इस पर मुहर लगेगी। डीएफआरएल पहले भी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भोजन तैयार कर चुका है। डीएफआरएल ने साल 1984 में जब भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के लिए भी भोजन तैयार किया था। खबर है कि  इसरो ने सेवानिवृत्त विंग कमांडर राकेश शर्मा से मिशन गगनयान के लिए परामर्श लिया है और उनके अनुभवों के आधार पर इसरो अपनी हर तैयारी कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.