यहां हो सकती हैं बड़ी डील
- 114 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 30 अरब यूरो का सौदा मार्च 2027 तक हो सकता है। हालांकि, इसमें अभी काफी समय लगेगा। रक्षा अधिग्रहण परिषद को इसे मंजूरी देनी होगी। इसके अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इसके बाद कीमतों पर बातचीत और विमानों में स्वदेशी पुर्जों के इस्तेमाल पर चर्चा होगी।
- फ्रांस की कंपनी सफ्रान (Safran) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बीच विमानों के इंजन बनाने के लिए सहयोग का भी प्रावधान होगा। यह लगभग 3 अरब यूरो का प्रोजेक्ट हो सकता है और इसके लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
