लॉकडाउन के बाद गांवों और किराना स्टोर के कारण एफएमसीजी सेक्टर बना बादशाह
Updated on
19-07-2020 08:27 PM
नई दिल्ली । लॉकडाउन के बाद गांवों और किराना स्टोर के कारण एफएमसीजी सेक्टर ने बादशाहत कायम कर ली है। भारतीय एफएमसीजी इंडस्ट्री पर लॉकडाउन का बहुत ही बुरा असर पड़ा था, लेकिन जून के महीने में इसमें शानदार रिकवरी देखने को मिली है। ये रिकवरी ग्रामीण मांग और किराना स्टोर के परंपरागत तरीके से सामान बेचने से आई है। मार्केट रिसर्च कंपनी नील्सन के मुताबिक जून महीने में सेल्स कोरोना से पहले की स्थिति के काफी करीब आ गई। ये रिकवरी घर में खाना बनाने के ट्रेंड, पैकेजिंग वाले आटे, खाने के तेल, साबुन, फर्श साफ करने वाला लिक्विट, ब्यूटी प्रोडक्ट, डिओ आदि के जरिए आई।
टूथपेस्ट, शैम्पू और सिर में लगाने के तेल की सेल्स में भी जून में तगड़ी रिकवरी हुई, जो लॉकडाउन के दौरान गिर गई थी। जून महीने में वॉशिंग पाउडर और कपड़े धोने के साबुन में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। इतना ही नहीं, लिक्विड सोप, च्यवनप्राश और हाईजीन और इम्युनिटी से जुड़े कुछ प्रोडक्ट्स में जून महीने में उम्मीद से भी अधिक ग्रोथ देखने को मिली। च्यवनप्राश की सेल में दिसंबर, जनवरी, फरवरी तीनों महीनों में मिलाकर भी जितनी ग्रोथ नहीं हुई, उतनी अकेले जून में हो गई। जून में च्यवनप्राश की सेल 223 फीसदी बढ़ी है। वहीं लिक्विड सोप में 112 फीसदी और ब्रांडेड हनी में 39 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। जनवरी से मई तक भारत के एफएमसीजी सेक्टर में 8 फीसदी की निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली। जबकि चीन में एफएमसीजी सेक्टर 5 फीसदी की दर से बढ़ा है। एक सर्वे ने दिखाया है कि लोग फालतू के खर्चों से बचते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना की वजह से लोग स्वास्थ्य और फिटनेस का अधिक ध्यान दे रहे हैं।
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…