Select Date:

फ्लोराईड प्रभावित क्षेत्रों में मिलेगा शुद्ध पेयजल

Updated on 12-06-2020 08:02 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के दूरस्थ एवं वनांवल इलाकों  के रहवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के फ्लोराईड प्रभावित ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिए कोसारटेडा समूह जल प्रदाय योजना में शामिल 20 ग्राम पंचायतों का स्थल सर्वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों मंे भी बरसात के दिनों मंे भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जिले के ऐसे पहुंचविहीन क्षेत्रों में बरसात के समय लोग झिरिया आदि का पानी पीते हैं जिससे उन्हें जल जनित रोग की संभावना बनी रहती है। अब इन इलाकों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिले के बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव तथा बस्तर विकासखण्ड के सुधापाल गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु सबमर्सिबल पंपों से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया है। इसी तरह से आयरन प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। बस्तर के गांवों में शीघ्र हैण्डपम्पों की मरम्मत एवं जल शुद्धिकरण करने के कार्य कराने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.