Select Date:

ग्राहकों को केवल 90 मिनट में डिलिवरी देगा फ्लिपकार्ट

Updated on 29-07-2020 08:13 PM
मुंबई । वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने अपनी हाइपर लोकल सेवा फ्लिपकार्ट क्विक की शुरुआत कर दी है। इस सेवा के तहत अब इसके ग्राहकों को केवल 90 मिनट में डिलिवरी मिलेगी। इस सुविधा के तहत ग्राहकों को किराने का सामान, डेयरी, मांस उत्पादों, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, स्टेशनरी आइटम और होम एक्सेसरीज से अलग कैटेगरी में 2,000 से अधिक उत्पाद 90 मिनट के अंदर उनके दरवाजे पर होंगे। कंपनी तेजी से बढ़ते भारतीय खुदरा बाजार में अमेजन और मुकेश अंबानी की कंपनी जियोमार्ट से मुकाबले के तहत यह कदम उठा रही है। फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष संदीप करवा ने कहा ‎कि फ्लिपकार्ट क्विक के साथ हमारी हाइपर लोकल क्षमता के साथ, हमारे पास सिर्फ एक क्लिक के साथ प्लेटफॉर्म पर पड़ोस के किराना स्टोर के पूरे नेटवर्क को एक साथ लाने की क्षमता है। यह सेवा शुरू में बेंगलुरू में चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध होगी। उसके बाद वर्ष के आ‎खिर इसका विस्तार देश के छह बड़े शहरों तक कर दिया जाएगा। इस सर्विस का फायदा पाने के लिए ग्राहकों को अगले 90 मिनट में ऑर्डर या अपनी सुविधा के मुताबिक 2 घंटे का स्लॉट बुक करना होगा। सर्विस के लिए ग्राहक दिन के किसी भी वक्त ऑर्डर दे सकते हैं और अपने ऑर्डर को सुबह 6 बजे से आधी रात के बीच कभी भी पा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों को इसके लिए 29 रुपए की पेमेंट करनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.