दो कारों के बीच भिड़ंत में एक ही परिवार के 4 समेत पांच लोगों की मौत, 5 जख्मी
Updated on
17-08-2020 07:17 PM
खेडा | रविवार देर रात नेशनल हाईवे 8 पर नडियाद-डभाण सर्कल के निकट दो कारों के बीच हुई जबर्दस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई| जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार चीथरे उड़ गए| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम परिवार खेडा जिले के नडियाद से अहमदाबाद की ओर आ रहा था| कार में याकूब शेख, उनकी पत्नी कौसरबीबी, पुत्री सीमा और सीमा की पुत्री जिया के अलावा उनके रिश्तेदार की पुत्री इनाया सवार थी| कार खेडा जिले में नेशनल हाईवे 8 पर अहमदाबाद की ओर बढ़ रही थी| नडियाद-डभाण सर्कल के निकट पीछे से आ रही फार्च्युन कार ने याकूब शेख की कार को जबर्दस्त टक्कर मार दी| हादसा इतना भयंकर था कि कार परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार याकूब शेख समेत पांच लोगों की मौत हो गई| जबकि अन्य कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को नडियाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घायलों में फार्च्युन कार चालक प्रमुख पटेल, जिया शेख, सहद शेख, निदाबानु और समीरा शामिल है|
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…