Select Date:

पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग चार जुलाई से

Updated on 01-07-2020 08:28 PM
नई दिल्ली। चार जुलाई से विश्व की पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग शुरू होगी जिसमें ऑस्ट्रियाई रॉक्स और इटैलियन स्टाइल के बीच पहला मुकाबला होगा। वहीं भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में दूसरे दिन अपने अभियान की शुरुआत इटैलियन स्टाइल के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं फ्रेंच फ्रॉग्स का 10 जुलाई को इजरायल माबारोट से सामना होगा जबकि ऑस्ट्रेलियन रॉक्स का सामना 11 जुलाई को इंडियन टाइगर्स से होगा। स्पेनिश चानोस की टीम 12 जुलाई को फ्रेंस फ्रॉग्स से खेलेगी। इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 18 और 19 जुलाई को जबकि फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं तीसरे स्थान का मैच 25 जुलाई को होगा। हर टीम में तीन राइफल निशानेबाज और एक कोच होंगे जो ‘जूम’ ऑनलाइन मंच के जरिये प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट में विशेष रूप से तैयार प्रारूप ‘रेस टू टेन’ का उपयोग होगा। इस लीग को शुरु करने वाले पूर्व निशानेबाज शिमोन शरीफ ने कहा, ‘‘ निशानेबाज निशाना साधेंगे जिस पर उन्हें अंक दिया जाएगा, जो भी टीम पहले 10 अंक तक पहुंचेगी वह इसमें विजेता बनेगी।’’ इस टूर्नामेंट में कुल 10 मैचों का आयोजन होगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.