रायपुर,। राज्य
शासन के राजस्व
एवं आपदा प्रबंधन विभाग
द्वारा विभिन्न प्राकृृतिक आपदा
से पीड़ितों को
जिला कलेक्टर के
माध्यम से राजस्व
पुस्तक परिपत्र 6-4 के
तहत आर्थिक सहायता
स्वीकृत की जाती है।
इसी प्रकार के
प्रकरणों में कांकेर जिले
के दुर्गकोंदल तहसील
के ग्राम दोड़देकादर की
श्रीमती सोनी बाई यादव
की मृत्यु आकाशाीय बिजली
गिरने से होने
पर तथा रायगढ़
जिले के अनुभाग
घरघोड़ा के ग्राम
बड़े गुमड़ा की
मंजुलता की मौत सर्पदंश से
होने पर मृतकों
के परिजनों को
चार-चार लाख
रूपए की आर्थिक
सहायता स्वीकृत की
गई है।