वित्तीय व्यवस्था होगी प्रभावित, डूब सकते हैं बैंकों के लोन: मूडीज
Updated on
04-06-2020 11:11 PM
नई दिल्ली। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग घटाने के बाद कहा कि रिटेल तथा एसएमई लोन के डूबने का खतरा बढ़ गया है। देश की सॉवरेन रेटिंग घटाने के कारणों की व्याख्या करते हुए उसने कहा है कि वित्तीय व्यवस्था के लिए जोखिम बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले ही कुछ सेक्टर्स संकटग्रस्त थे। एनबीएफआई की बात करें तो आने वाले दिनों में एसेट्स और लायबिलिटी दोनों पर ही असर होगा और यह बैंक लोन का लगभग 10-15 फीसदी होगा। निजी बिजली कंपनियों के पास कुल बैंक लोन का 8-10 फीसदी लोन है। ऑटो वैल्यू चेन में सबसे ज्यादा कर्ज निजी क्षेत्र के बैंकों ने दिया है। मूडीज का कहना है कि अब रिटेल तथा एसएमई लोन की गुणवत्ता खराब होगी, जो कुल लोन का 44 फीसदी है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस का कहना है कि कम विकास दर, कमजोर राजकोषीय स्थिति और वित्तीय क्षेत्र में बढ़ते तनाव से पॉलिसीमेकिंग इंस्टिट्यशंस की चुनौतियां बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 80 फीसदी से अधिक रेटेड गैर-वित्तीय कंपनियों का परिदृश्य या तो नकारात्मक है या उनकी रेटिंग घटने का खतरा है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…