Select Date:

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का अंतिम रिहर्सल

Updated on 13-08-2020 11:30 PM
जगदलपुर । स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय के लालबाग मैदान  में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी का गुरुवार को अंतिम रिहर्सल कलेक्टर श्री रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा की निगरानी में किया गया। इस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा व जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे। 
रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने ध्वजारोहण किया। निरीक्षण में कलेक्टर श्री बंसल ने बैठक व्यवस्था का जायजा लेकर सोशल और फिजिकल दूरी का ध्यान में रखकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रवेश द्वार में सेनेटाईजर की भी व्यवस्था करने कहा। इस वर्ष कोरोना काल के कारण राज्य शासन ने सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मानने का निर्णय लिया है। इसलिए सुरक्षा बलों द्वारा सिर्फ गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है,इसके लिए डीएसपी श्री आदित्य पांडेय के नेतृत्व में सीआरपीएफ के महिला-पुरुष दल, एक सीएफ, एक जिला बल, दो दल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और एक होम गार्ड की दल शामिल हो रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा,आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल,नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोरोना काल के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस का स्वरूप थोड़ा भिन्न रहेगा। कार्यक्रम में इस बार पूरी परेड नहीं होगी, सिर्फ गार्ड ऑफ ऑनर मुख्य अतिथि को दिया जाएगा। गार्ड ऑफ ऑनर के तुरंत बाद ध्वजारोहण फिर परेड द्वारा सलामी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री संदेश का उद्बोधन होगा। उद्बोधन के बाद कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.