फेडरल बैंक की एक साल में क्रेडिट कार्ड पेश करने की योजना: अधिकारी
Updated on
17-08-2020 07:18 PM
मुंबई । फेडरल बैंक अगले एक साल में क्रेडिट कार्ड खंड में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है। बैंक इस समय एसबीआई कार्ड्स के साथ मिलकर कार्ड की पेशकश कर रहा है। फेडरल बैंक की कंट्री हेड निलोफर मुलानफिरोज ने बताया कि बैंक अब अपने मौजूदा एक करोड़ ग्राहकों को कार्ड बेचने पर खासतौर से ध्यान देगा। सभी प्रमुख बैंक ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड की पेशकश करते हैं, लेकिन मौजूदा समय में जारी महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां छूट गई हैं या वेतन में कटौती हुई है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत ऋण जैसे असुरक्षित उत्पादों की परिसंपत्ति गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुलानफिरोज ने कहा कि हम अगले 9-12 महीनों में अलग से एक क्रेडिट कार्ड पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि तब तक भारत में हालात सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल बैंक केवल अपने ग्राहकों पर भरोसा करेगा और सावधानी के साथ कार्ड के लिए अपने ग्राहकों को चुनेगा। उन्होंने कहा कि बैंक मुख्य रूप से 35 साल से कम उम्र के ग्राहकों को लक्षित करेगा और इस वर्ग को दो-तिहाई से अधिक कार्ड बेचे जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि ज्यादातर कार्ड बैंक की मौजूदा शाखाओं से उसके ग्राहकों को बेचे जाएंगे। प्रवासी भारतीयों के लिए खासतौर से आकर्षक पेशकश की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बैंक एक महीने में घोषणा करेगा कि यह कार्ड किस नेटवर्क, वीजा, मास्टरकार्ड या रूपे पर काम करेगा।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…