लंदन। फॉर्मूला वन के मुख्य कार्यकारी चेस कैरी ने कहा है कि एफवन रेस अपने तय समय पर ही होगी। फॉर्मूला वन में ऑस्ट्रेलिया के सत्र की पहली रेस की घटना दोहराने से बचना चाहता है जब एक कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बारद मैकलारेन टीम हट गई थी और रेस रद्द करनी पड़ी थी। एफ वन सत्र की शुरुआत अब ऑस्ट्रिया में पांच और 12 जुलाई को दो रेस के साथ होगी। कैरी ने कहा, ‘अगर कोई टीम रेस नहीं कर पाती है तो इससे रेस रद्द नहीं होगी। मुझे नहीं लगता है कि मैं यहां बैठकर परिणामें के बारे में कुछ कह सकता हूं। लेकिन हमने व्यवस्था तैयार की है कि संक्रमण मिलने की स्थिति में रेस रद्द नहीं होगी।’उन्होंने कहा, ‘अगर ड्राइवर को संक्रमण होता है तो टीमों के पास रिजर्व ड्राइवर उपलब्ध हैं।’ कैरी ने कहा कि रेस के लिए रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों को कोरोना वायरस परीक्षण होगा और फिर इसके बाद प्रत्येक दो दिन में परीक्षण होंगे। बीच में अगर कोई पॉजिटिव पाया गया तो दूसरा ड्राइवर रखा जाएगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…