फेसबुक ने नश्लीय गतिविधियों को प्रोत्साहन देने वाले 200 एकाउंट हटाए
Updated on
07-06-2020 08:01 PM
सैन फ्रांसिस्को । फेसबुक ने नश्लीय गतिविधियों को प्रोत्साहरन देने वाले 200 अकाउंट को हटा दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा ये समूह पुलिस द्वारा काले लोगों की हत्या को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में सदस्यों को शामिल होने को प्रोत्साहित करते हैं । फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद ये अकाउंट ‘प्राउड ब्वॉयज’ और ‘अमेरिकन गार्ड’ नाम के दो घृणा समूहों से जुड़े हुए थे जो इन सोशल मीडिया मंचों पर पहले से प्रतिबंधित हैं। अधिकारी इन अकाउंट को हटाने की तैयारी के लिए पहले से उनपर नजर रख रहे थे जब उन्होंने ऐसे पोस्ट देखे जो मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से भड़के प्रदर्शनों का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे थे। फेसबुक के आतंकवाद रोधी एवं खतरनाक संगठन नीति के निदेशक ब्रायन फिशमैन ने कहा हमने देखा कि ये समूह प्रदर्शनों में जाने के लिए समर्थकों एवं सदस्यों को जुटाने की योजना बना रहे थे और कुछ मामलों में हथियारों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। कंपनी ने अकाउंट उपयोगकर्ताओं के ब्यौरे नहीं दिए जैसे कि उनकी प्रदर्शनों को लेकर क्या योजना थी और वे अमेरिका में कहां रहते हैं। इसने कहा कि तकरीबन 190 अकाउंट हटाए गए हैं। प्राउड ब्वॉयज और अमेरिकन गार्ड दोनों को ही नफरत भरे भाषणों को प्रतिबंधित करने वाले नियमों के उल्लंघन के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…