जून के निर्यात आंकड़ों में आ सकती है आर्थिक क्षेत्र में सुधार की गति: गोयल
Updated on
04-07-2020 09:38 PM
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल और मई में निर्यात में अच्छी गिरावट दर्ज किए जाने के बाद अब इसमें सुधार आ रहा है और जून के आंकड़े में यह सुधार परिलक्षित हो सकता है। वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये निर्यात संवर्धन परिषदों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जून के आंकड़े में लाभ दिखेगा। सामानों का निर्यात पिछले साल की इसी माह की तुलना में 88 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में ज्यादातर बाजारों में इतनी तेजी से सुधार देखने को नहीं मिला है। आयात अभी भी पीछे है। कोविड-19 के कारण वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में निर्यात को झटका लगा लेकिन अब अर्थव्यवस्था को खोलने और आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ यह तेजी से रास्ते पर आ रहा है। व्यापार आंकड़ा 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था को खोलने के दूसरे चरण में और छूट दी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि चीजें आने वाले समय में और बेहतर होगी। मंत्री ने उद्योगों से आयात पर अत्यधिक निर्भरता और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहने को लेकर सचेत किया। इसके दीर्घकाल में गंभीर परिणाम हो सकते हैं। देश का निर्यात मई में 36.47 प्रतिशत घटकर 19.05 अरब डॉलर रह गया था। वहीं आयात 51 प्रतिशत घटकर 22.2 अरब डॉलर रहा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…