शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6वीं 8वीं 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 15 जुलाई को
Updated on
18-06-2020 09:04 PM
जशपुरनगर। शैक्षणिक सत्र 2020.21 के लिए शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में कक्षा 6वीं में 35, 8वीं में 3, 9वीं में 1, 11वीं में 12 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त सीटों हेतु प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की गई है।
विद्यालय की प्राचार्य सुश्री कमला केरकेट्टा ने बताया कि उक्त कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों से 4 अप्रैल तक आवेदन मंगाए गए थे और चयन परीक्षा 7 अप्रैल को होनी थी परन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थिति वश प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर 15 जुलाई का तिथि का निर्धारण किया गया है। चयन परीक्षा 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्रों के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। सुश्री केरकेट्टा ने यह भी बताया कि जिन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश आवेदन पत्र जमा कर दिया है उन्हें दुबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे सभी छात्रों को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिए मोबाइल नम्बर पर फोन करके भी सूचना दी जाएगी। प्रवेश की जानकारी विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…