Select Date:

परीक्षा पे चर्चा-पीएम ने बच्‍चों को असम के गमछे पहनाए:मोदी बोले- एक साल में हर विदेशी चीज स्‍वदेशी से बदलें

Updated on 06-02-2026 12:12 PM
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन में देशभर से आए बच्‍चों से मुलाकात की। दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर मोदी ने पहले बच्‍चों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए।

पहले एपिसोड में मोदी ने बच्‍चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्‍चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं।

पीएम मोदी की चर्चा की 5 बड़ी बातें-

विकसित भारत को अपना सपना बनाएं 

पीएम बोले- जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए। भगत सिंह आजादी का सपना दिल में रखकर फांसी पर झूल गए। जो आजादी से 25 साल पहले, 30 साल पहले बलिदान किए गए, उसी से आजादी मिली। अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्‍या करना है।

खुद पर भरोसे से भगाएं कोई भी डर

 स्‍टूडेंट ने सवाल किया कि प्रेजेंटेशन देते समय मैं घबरा जाता हूं। इस डर को कैसे भगाऊं?पीएम ने कहा- कभी देखा है कि फुटपाथ पर कोई गरीब महिला भी जब टीवी पर किसी घटना के बारे में बताती है तो कितने आत्‍मविश्‍वास से बात करती है। क्‍या उसने इंटरव्‍यू की कोई प्रैक्टिस की है? नहीं। उसका आत्‍मविश्‍वास आता है सच्‍चाई है। उसे पता है कि उसने जो देखा वही कहना है। आप भी अपने किए हुए पर भरोसा रखें तो प्रेजेंटेशन का डर भाग जाएगा।

देश की अमर कहान‍ियों पर गेम बनाओ

 गोवा के श्रीजीत गाडगिल ने सवाल किया, मेरा गेमिंग में बहुत इंटरेस्‍ट है। मगर पेरेंट्स नहीं समझते। मैं क्‍या करूं। पीएम ने जवाब दिया- भारत देश कहानियों से भरा हुआ है। आप खुद के गेम बनाओ। पंचतंत्र की कहानियों पर गेम बनाओ। अभिमन्‍यु की कहानी पर गेम बनाओ और अपनी वेबसाइट बनाकर उसपर लॉन्‍च करो। धीरे-धीरे देखोगे कि कितने लोग तुम्‍हारे गेम्‍स खेल रहे हैं।

मार्क्‍स-मार्क्‍स की बीमारी से बचो 

एक स्‍टूडेंट के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा- पता नहीं ये मार्क्‍स- मार्क्‍स की बीमारी कैसे फैल गई है। आप लोगों को पिछले साल के टॉप 1 से 10 तक के नाम याद हैं क्‍या? ये उप्‍लब्धि तो कुछ देर के लिए होती है। हमें ये देखना चाहिए कि पढ़ाई से हमारे जीवन पर क्‍या असर हुआ है। न कि ये कि हमारे मार्क्‍स कितने आए हैं।

स्किल या मार्क्‍स में से एक के पीछे न भागो 

एक स्‍टूडेंट ने पीएम से सवाल किया कि स्किल जरूरी है या मार्क्‍स? पीएम मोदी ने कहा कि इस सवाल का कोई सही जवाब नहीं है। अगर एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे ही। जीवन में स्किल की जरूरत तो होगी ही और स्‍टूडेंट होने के नाते मार्क्‍स लाने भी जरूरी हैं। सही जवाब है कि दोनों के बीच संतुलन चाहिए।

9 फरवरी को जारी होगा अगला एपिसोड

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का अगला एपिसोड 9 फरवरी सुबह 10 बजे जारी होगा। इसे DD न्‍यूज या शिक्षा विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकेंगे।

27 जनवरी को जारी हुआ था ट्रेलर

27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.