Select Date:

जयपुर ऑडी हादसे के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं, कैसे 16 लोगों पर टूटा कहर

Updated on 10-01-2026 12:17 PM
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार से रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने भीषण हादसा कर दिया। यह वही इलाका है जहां उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रहते हैं। यहां बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री भी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यहां पढ़ें हादसा कहां हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ और ऑडी कार किसकी थी? कौन सा मॉडल था?

जयपुर में कहां हुआ यह ऑडी कार वाला हादसा


जयपुर का यह ऑडी हादसा मानसरोवर इलाके में पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरबास सर्किल के पास हुआ। यह इलाका रात के समय काफी भीड़भाड़ वाला रहता है और सड़क किनारे बड़ी संख्या में खाने-पीने की थड़ियां लगी रहती हैं।

ऑडी कार कब बैकाबू हुई यानी हादसा कब हुआ?

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सड़क किनारे थड़ी-ठेलों पर लोग अपनी पसंद का फूड एन्जॉय कर रहे थे।

कैसे हुआ हादसा


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ऑडी कार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की फूड स्टॉल्स में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 से ज्यादा स्टॉल्स क्षतिग्रस्त हो गए और एक अन्य कार भी पलट गई। ऑडी करीब 100 मीटर आगे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.