Select Date:

हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा स्वालम्बी बने : भूपेश बघेल

Updated on 10-01-2021 09:51 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात्रि रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी विवेकानंद ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने ही हमें विज्ञान की तरफ आगे बढऩे के बात कही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कोलकता के बाद सर्वाधिक समय हमारे रायपुर छत्तीसगढ़ में बिताया है। मुख्यमंत्री ने आश्रम में बिताए गए पलों का भी स्मरण किया और कहा कि स्वामी जी के कारण ही आज नारायणपुर अबूझमाड़ में परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य गतिविधियों की तारीफ की। श्री बघेल ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ते देख सुखद अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अबूझमाड़ में मनरेगा के तहत तालाब बाड़ी और गौठान योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के अधिकांश क्षेत्र का सर्वे नहीं हुआ है लेकिन हमारी सरकार सबको पट्टा देने की दिशा में काम कर रही है। हमारी सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चे-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो और स्वालम्बी बने। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के छात्राचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के समक्ष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कलेंडर का विमोचन किया गया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, पार्षद अमित भद्र संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संस्थापक एवं सचिव डॉ ओमप्रकाश वर्मा के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.