हर चौथा और पांचवा कोरोना पॉजिटिव इंदौर और भोपाल का
Updated on
16-07-2020 08:05 PM
इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है। प्रदेशभर के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से लगभग आधे इंदौर और भोपाल के हैं। प्रदेश का हर चौथा संक्रमित इंदौर का और हर पांचवां मरीज भोपाल का है। बुधवार देर शाम भोपाल से जारी राज्य मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19643 पर पहुंच गई है। 24 घंटे में इसमें 638 का इजाफा हुआ है। प्रदेश के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी इंदौर की है। इसके बाद क्रमश: भोपाल, ग्वालियर, मुरैना और उज्जैन का नंबर आता है। इन पांच जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साढ़े बारह हजार से ज्यादा है। यह प्रदेश की कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का लगभग 64 फीसद है। मध्य प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 641 पर पहुंच गया है। इसमें भी सबसे ज्यादा इंदौर और भोपाल के नाम हैं। इंदौर में कोरोना से 278 लोगों ने दम तोड़ा तो भोपाल में 125 लोगों ने।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…