लंदन । कोरोना महामारी के बीच ही इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का सबसे लंबा सत्र समाप्त हो गया है। यह 352 दिन चला। लीवरपूल की टीम ने तीन दशक के बाद खिताब अपने नाम किया। वहीं एस्टन विला क्लब की टीम सत्र के अंतिम दिन रेलिगेशन से बचने में सफल रही।’ वेस्ट हैम के खिलाफ अंक जुटाकर विला की टीम एक अंक से रेलिगेशन से बचने में सफल रही। इसके अलावा बोर्नेमाउथ, वाटफोर्ड और नोर्विच की टीमें निचली लीग में खिसक गईं। आर्सेनल और चेल्सी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह में जब लीग को निलंबित किया गया तो विला की टीम रेलिगेशन से खतरे से दो अंक ऊपर थी और टीम ने ब्रेक का अच्छा इस्तेमाल करते हुए एक बार फिर शीर्ष लीग में खेलना तय किया।
कोरोना वायरस के कारण 100 दिन तक लीग को निलंबित रखना पड़ा और इस दौरान अनिश्चितता बनी रही कि लीग दोबारा शुरू हो भी पाएगी या नहीं। लीग दोबारा शुरू होने पर हालांकि सिर्फ 300 लोगों को ही स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिली थी और ऐसे में लीवरपूल ने 30 साल बाद इंग्लैंड का चैंपियन बनने का जश्न एनफील्ड के खाली स्टेडियम में अपने परिजनों के साथ मनाया।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…