नटवर स्कूल में संचालित होगी अब अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई
Updated on
16-06-2020 07:42 PM
रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ शहर में शास.नटवर बहु.उ.मा.वि.रायगढ़ में प्रथम पाली में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा सत्र 2020.21 से संचालित किया जा रहा है। प्रवेश के लिए इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी कार्यालयीन समय में प्रातः10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवेश फार्म प्राप्त कर 30 जून तक जमा कर सकते है। प्रवेश हेतु प्राचार्य अंग्रेजी माध्यम शास.बहु.नटवर उ.मा.वि.रायगढ़ मोबा.नंबर 9977772669 से संपर्क कर सकते है।
ज्ञात हो कि शास.नटवर बहु.उ.मा.वि.रायगढ़ में प्रथम पाली में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 01 से 12 वीं तक की कक्षायें संचालित होगी जिसके लिए अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने योग्य उच्च स्तरीय शिक्षकों की व्यवस्था राज्य स्तर एवं जिला स्तर से की जा रही है। कक्षा 01 से 05 वीं तक किसी भी माध्यम में अध्ययनरत बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा एवं कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अध्ययनरत बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में भी अन्य शासकीय विद्यालयों की तरह शासन की समस्त योजनाएं जैसे मध्यान्ह भोजन, गणवेश, पाठ्य पुस्तक छात्रवृत्ति लागू रहेगी।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…