स्टोक्स और सिबली के शतकों से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कसा
Updated on
18-07-2020 06:31 PM
मैनचेस्टर। बेन स्टोक्स (176) और डोम सिबली (120) के शानदार शतकों की सहायता से मेजबान इंग्लैंड ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। इंग्लैंड ने सिबली और स्टोक्स के बीच हुई 260 रनों की साझेदारी से अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 469 रन बनाये। इसके बाद कप्तान जो रुट ने पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 32 रन बना लिए थे। जॉन कैंपबेल (12) और अल्जारी जोसफ (14) रनों पर खेल रहे थे। आउट होने वाले बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट (6) रहे।
इससे पहले दूसरे दिन स्टोक्स टी ब्रेक के बाद आउट हो गये। उन्होंने 356 गेंदों की अपनी पारी में 176 रन बनाए जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल थे। केमार रोच की गेंद पर उन्हें शेन डोरिच ने कैच किया। स्टोक्स का विकेट गिरने के समय इंग्लैंड का स्कोर 395 रन था जबकि शुरुआती चार विकेट 33 रन के अंदर ही गिर गए थे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 40 बनाकर होल्डर की गेंद पर कैच आउट हुए। डोम बेस 31 और स्टुअर्ट ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे। सिबली 372 गेंदों का सामना करके 120 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन के खेल का आकर्षण स्टोक्स-सिबली की बल्लेबाजी रही। इन दौनों के सामने इंडीज गेंदबाज लाचार नजर आये।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…